रायपुर

रायपुर के ‘बरसाना’ में रामकथा 20 मार्च से... कथा श्रवण कराएंगे रामज्ञानी दास महाराज

रायपुर। राजधानी रायपुर के वीर सावरकर नगर मोहबा बाजार स्थित बरसाना एन्क्लेव में श्री अयोध्या धाम में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रामकथा का आयोजन किया जा रहा है। भक्तजनों और श्रद्धालुओं को रामकथा का श्रवणपान  महात्यागी आश्रम, तिरखेड़ी,सालेकसा,गोंदिया के मानस मर्मज्ञ श्री रामज्ञानी दास जी महाराज कराएंगे।

आयोजन समिति के सचिव गणेशा जाधव ने बताया कि श्रीराम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा के प्रथम वर्षगांठ के उपलक्ष्य में बरसाना एन्क्लेव में 20 से 26 मार्च की अवधि में श्रीरामकथा का अभूतपूर्व आयोजन समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से किया जा रहा है।

उन्होंने आगे बताया कि श्री राम कथा में कथाव्यास मानस मर्मज्ञ रामज्ञानी दास जी महाराज, महात्यागी आश्रम, तिरखेड़ी,सालेकसा,गोंदिया होंगे। सामाजिक समरसता की दृष्टि से प्रतिदिन नगर के अलग-अलग सेवा बस्ती में महाराज का बस्ती प्रवास संपर्क योजना का कार्यक्रम भी बनाया गया है। श्रीराम कथा आयोजन समिति,रायपुर श्रद्धालुओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में कथा श्रवण का लाभ लेंवे।