रायपुर

श्रीगणेश की पूजा-अर्चना कर रायपुर निगम के नवनियुक्त 9 एमआईसी सदस्यों ने पदभार ग्रहण किया

महापौर मीनल, ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, विशिष्टजनों, आमजनों ने दी हार्दिक शुभकामनायें | 

रायपुर | नगर पालिक निगम रायपुर की मेयर इन काउंसिल ( एमआईसी ) में नवनियुक्त 9 भारसाधक सदस्यों ने निगम मुख्यालय भवन महात्मा गाँधी सदन के भूतल पर प्रथम पूज्य देव श्रीगणेश की पूजा – अर्चना कर उनसे शुभाशीष देने बप्पा के दिव्य श्री चरणों में विनम्र प्रार्थना कर नगर निगम सचिवालय द्वारा प्रशासनिक कार्य हेतु आबंटित कक्ष में श्री गणपति पूजन कर आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण और सुमधुर शंख ध्वनि सहित फटाकों और बैंड बाजों की गूंज के मध्य अपना पदभार संभाल लिया |

महापौर मीनल चौबे, रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू, सभापति सूर्यकान्त राठौड़, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, दीपक जायसवाल, पूर्व सभापति संजय श्रीवास्तव, रायपुर शहर जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर सहित नव निर्वाचित वार्ड पार्षदगणों, पूर्व पार्षदगणों, विशिष्टजनों, गणमान्यजनों, आमजनों, महिलाओं, नवयुवकों, नगर निगम अधिकारियों, कर्मचारियों ने नवनियुक्त एमआईसी सदस्य गायत्री सुनील चंद्राकर, सुमन अशोक पाण्डेय, संजना हियाल, संतोष सीमा साहू, भोलाराम साहू, अवतार भारती बागल, नंदकिशोर साहू, महेन्द्र खोडियार, खेम कुमार सेन को पदभार संभालने पर बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनायें दीं।