देखें वीडियो..... राजधानी का मौसम बदला... कई इलाकों में गिरे ओले.. चली राहत भरी हवाएं
रायपुर। राजधानी रायपुर में दोपहर बाज आज मौसम ने करवट बदली और कई इलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। समता कालोनी, चौबे कालोनी इलाके में भी ओले गिरे। भीषण गर्मी से तपते इलाके में दोपहर बाद तेज आंधी, झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दी। मौसम के इस बदले मिजाज ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं किसानों की चिंता बढ़ा दी है। ओलावृष्टि से सब्जी और अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचने की खबर है।
मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार पेंड्रा जिले में पिछले एक घंटे से बारिश हो रही है। जिसके चलते पेंड्रा का ग्रामीण क्षेत्र शिमला बन गया। चारों तरफ बर्फ की चादर फैल गई। इस दौरान कई जगहों पर वज्रपात भी हुआ हालांकि इससे कोई जनहानि नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार अगले 2 दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही बना रहेगा। राहगीरों ने पेंड्रा-बिलासपुर मुख्यमार्ग पर वीडियो भी बनाया है, जो वायरल हो रहा है।