CG- दो दोस्तों की मौत: पिकनिक मनाने पहुंचा था युवकों का दल, नहाने के दौरान हो गया बड़ा हादसा
रायपुर राजधानी में एक बड़ी दुर्घटना में दो युवकों की जान चली गयी। दोनों आपस में गहरे मित्र थे और पिकनिक मनाने खारुन नदी के किनारे बने एनीकट में आये थे। दोनों नहाने के दौरान एनीकट में डूब गये। इनमें से एक युवक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे युवक की तलाश के लिए राहत और बचाव कार्य अब भी जारी है।
जानकारी के मुताबिक कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय के पास स्थित खारुन नदी के एनीकेट में अर्जुन यादव (18 वर्ष) और भूपेश अपने अन्य दोस्तों के साथ रविवार को पिकनिक मनाने पहुंचे थे। इसी दौरान दोनों नदी में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान अर्जुन और भूपेश का पानी में संतुलन बिगड़ गया और वे गहरे पानी में डूबने लगे।
तत्काल इसकी सूचना मुजगहन थाना पुलिस को दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ (SDRF) की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। हालांकि, रविवार को अंधेरा हो जाने के कारण अभियान को रोकना पड़ा था।