रायपुर

CG: आँधी तूफान में भीषण तबाही, कहीं कार पर गिरा शेड…..तो कहीं पंडाल और पेड़ उखड़े

 रायपुर  छत्तीसगढ़ में देर शाम आए आंधी तूफान ने भीषण तबाही मचाई है। कई जगह पर लोहे के भारी एंगल और शीट से बने शेड उड़ गए तो कई जगहों पर विज्ञापन की होर्डिंग टूटकर नीचे गिर गई। राजधानी रायपुर के देवेंद्र नगर में दो कार के ऊपर बड़ा सा शेड गिर गया। कुछ जगह पर लोगों के घायल होने की भी जानकारी सामने रही है। मौसम में अचानक आई तब्दीली की वजह से बिजली करीब 3 घंटे से बाधित है। वहीं ट्रैफिक व्यवस्था भी अस्त व्यस्त हो गई है।

छत्तीसगढ़ में मौसम ने एक बार फिर कहर बरपाया है। हालांकि मौसम विभाग (IMD) ने राज्य के कई जिलों में तेज़ आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। कई इलाकों में तेज़ हवाओं के साथ बारिश और ओले गिरने की पुष्टि भी हुई है। राजधानी रायपुर सहित कई स्थानों पर 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज़ हवा चली, जिससे कई पेड़ और अस्थायी निर्माण धराशायी हो गए।

हवा में उड़े गिट्टी-पत्थर, पेड़ उखड़े, ट्रैफिक प्रभावित

आंधी-तूफान के कारण कई इलाकों में पेड़ गिरने, बिजली लाइन टूटने, दीवारों के गिरने और गिट्टी-पत्थरों के उड़ने की खबरें हैं। बिलासपुर, कोरबा और रायगढ़ में कई सड़कें बाधित हो गई हैं। रायपुर के तेलीबांधा, अटल नगर और पचपेड़ी नाका में ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी रही।