मरीन ड्राइव में सर्व समाज की तिरंगा यात्रा 14 मई को... सीएम साय होंगे शामिल
रायपुर। भारत का आतंकवाद पर प्रचंड प्रहार पश्चात कूटनीतिक व रणनीतिक विजय पर सर्व धर्म सर्व समाज द्वारा बुधवार 14 मई को तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। तिरंगा यात्रा का शुभारंभ शाम 4 बजे तेलीबांधा तलाब (मरीन ड्राइव) में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे। मरीन ड्राइव से निकाली तिरंगा यात्रा नगर घड़ी चौक तक जाएगी।
सर्व समाज रायपुर के पदाधिकारियों ने बताया कि भारतीय सैनिकों के शौर्य उत्साह वरधन के उपलक्ष्य में ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन 14 मई, बुधवार को शाम 4 बजे से मरीन ड्राइव तेलीबांधा, रायपुर में किया जा रहा है। महाराष्ट्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने महाराष्ट्र मंडल के सभी सभासदों और सभी समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने और सैनिकों के उत्सावर्धन की अपील की है।