रायपुर

मराठा समाज द्वारा आयोजित आर्टशाला शिविर का समापन.. बच्चों को किया गया पुरस्कृत

रायपर। छत्रपति संभाजी महाराज जन्म जयंती (मराठा युवा दिवस) के अवसर पर मराठा समाज रायपुर द्वारा निः शुल्क 5 दिवसीय समर कैंप (आर्ट शाला 2025) का समापन एवं पुरस्कार वितरण मराठा बोर्डिंग बूढ़ापारा रायपुर में हुआ।  जहां मराठा समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरूण घाटगे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र डुकरे, युवा जनपद पंचायत सदस्य इंद्रजीत महाडिक के कर कमलों द्वारा शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं सभी प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

इस पांच दिवसीय शिविर की प्रशिक्षिका ज्योति पवार, प्रीति फरताड़े, अपर्णा चौहान को महासचिव विनोद मांढरे  एवं सचिव शरद फरताड़े द्वारा स्मृति चिह्न प्रदान किया गया। इन पांच दिनो में प्रतिभागियों को  निःशुल्क ड्राइंग,पेंटिंग, लिपनआर्ट,कोल्ड कुकिंग, मेहंदी,डांस के साथ ही साथ शिष्टाचार एवं संस्कार भी सिखाया गया  जहां पर मराठा समाज द्वारा सभी प्रतिभागियों को उपयोग में  लगने वाले सभी सामग्री भी निः शुल्क प्रदान किए गए थे।

मराठा समाज रायपुर द्वारा पहली बार आयोजित किए गए इस शिविर में 96 प्रतिभागियों ने एक साथ भाग लेकर शिविर को सफल बनाने के साथ ही साथ इतिहास भी रच दिया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ग्रीष्मकाल में बच्चों के स्कूलों की अवकाश लगने पर समय का सदुपयोग करना था। जहां बच्चे मोबाइल के साथ सारा दिन व्यस्त रहते हैं उसके बदले आर्ट सीखने से उन्हें कार्य कुशलता आ सकी जिसकी सराहना प्रतिभागी बच्चों के सभी अभिभावकों ने की एवं मराठा समाज रायपुर का आभार जताया और इस प्रकार के शिविर लगाते रहने की बात भी कही।

 इस समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह में मराठा मित्र मंडल रायपुर के अध्यक्ष लोकेश पवार, कोषाध्यक्ष हेमराव सिरगिरे, कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र डुकरे, प्रदेश महासचिव महेन्द्र जाधव, अतुल चौहान, जेएन कदम, मराठा युवा समाज के संरक्षक राहुल डुकरे, नीरज इंग्ले, महासचिव मनीष भोंसले, सौरभ बाकरे, शिशिर सुरोशे, हर्ष चव्हाण, गणेश जाधव, संजू राव, रितिक राव, महेन्द्र कांगले, रविकांत शिंदे, अभिजीत जाचक, विनम्र फरताडे, हेमंत मोहिते, ब्रवीन सोलंके, मारुति राव,  हर्षद अढ़ाऊ, विनायक ढिगे प्रियंका घाटगे, हर्षा डुकरे, हेमा ढिगे एवं मराठा मित्र मंडल, मराठा युवा समाज, महिला मंडल रायपुर के साथ साथ छत्तीसगढ़ मराठा समाज के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण भी उपस्थित थे।