पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी से 7 कर्मियों की विदाई... प्रबंध निदेशक शुक्ला बोले- कर्मियों का अनुभव हमारी बहुमूल्य पूंजी
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी डंगनिया मुख्यालय के भारप्रेषण कक्ष में आज 7 कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पश्चात् विदाई दी गई। इस अवसर पर पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी के प्रबंध निदेशक राजेश कुमार शुक्ला ने सेवानिवृत्तजनों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृतिचिन्ह भेंट कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि तीन से चार दशकों तक तक सेवा करने वाले बिजली कर्मियों के पास बहुमूल्य अनुभव की पूंजी है। उनके योगदान से उपभोक्ता संतोष के लक्ष्य को हम प्राप्त कर रहे हैं।