रायपुर

Bank holiday: जून में इतने दिन बंद रहेंगी बैंक….जाने से पहले कर ले डेट चेक

Raipur News: जून के महीने में बैंक 12 दिन बंद रहेंगे, जिनमें से 5 दिन रविवार की वजह से और 2 दिन दूसरे और चौथे शनिवार की वजह से बंद रहेंगे। इसके अलावा, कुछ शहरों में त्योहारों की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे।

बतादें कि जून माह में 1, 8, 15, 22 और 29 जून को रविवार तथा 14 और 28 जून को दूसरा और चौथा शनिवार होने के कारण बैंक बंद रहेगा। इसके साथ कोच्चि और तिरुअननंतपुरम जैसे शहरो में बकरीद के चलते 6 जून और छत्तीसगढ़, अगरतला, बेलापुर, बेंगलुरू, भोपाल, भुवनेश्वर समेत कई शहरों में 7 जून को बकरीद का अवकाश रहेगा। शिमला और गंगटोक जैसे स्थानों पर 11 जून को संत गुरु कबीर जयंती और सागा दावा के चलते बैंक बंद रहेगा। इम्फाल और भुवनेश्वर में 27 जून को रथ यात्रा के चलते और 30 जून को  रेम्ना नी के चलते ऐजवाल में अवकाश रहेगा।