"मराठा समाज ने मनाया शिवाजी महाराज का राज्याभिषेक दिवस... दुग्धाभिषेक कर बांटा शीरा
रायपुर। छत्रपति शिवाजी महाराज के 352वें राज्याभिषेक दिवस के अवसर पर मराठा समाज रायपुर द्वारा दुग्धाभिषेक एवं शीरा (हलवा) वितरण किया गया। जिसमें पार्षद और एमआईसी सदस्य राजस्व विभाग अवतार सिंह बागल मुख्य आतिथि के रुप में शामिल हुए।
सर्वप्रथम महाराज के दुग्धाभिषेक का कार्य बुढ़ेश्वर महादेव मंदिर रायपुर के पुजारी कमलनारायण पांडे द्वारा मंत्रोच्चार एवं हर्षध्वनि के साथ विधि विभाग पूर्वकसंपन्न कराया गया। महाराज जी की विशेष पूजा अर्चना के पश्चात आरती एवं शिव गर्जना किया गया एवं भव्य आतिशबाजी की गई तत्पश्चात महाराज श्री को शीरा (हलवा) का भोग लगाकर समाज जनों एवं मुख्य मार्ग में आमजन को वितरण किया गया।
मुख्य अतिथि का स्वागत एवं मंच संचालन का कार्य मराठा समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार द्वारा किया गया, इसी कड़ी में विनोद मांढरे महासचिव, शरद फरताड़े सचिव एवं महेंद्र जाधव द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत मराठी टोपी एवं छत्रपति गमछा पहनाकर किया गया। मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह समाज के संरक्षक नागराजू कापसे, सुरेन्द्र डुकरे एवं महिला मंडल की अध्यक्ष सुषमा महाड़िक द्वारा प्रदान किया गया।
समाज के अध्यक्ष लोकेश पवार द्वारा मुख्य अतिथि को महाराज के प्रतिमा स्थल में जल, प्रकाश एवं सौंदर्यकरण हेतु ज्ञापन सौंपा गया, मुख्य अतिथि द्वारा इन कार्यों को शीघ्र करवाने एवं सुविधायुक्त स्थल के रूप में अवगत करवाने का आश्वासन दिया गया एवं समाज द्वारा उन्हें आहूत करने धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
आयोजन में हेमराव सिरगिरे कोषाध्यक्ष, महासचिव मनीष भोंसले,संरक्षक नीरज इंग्ले, सुमीत ढिगे, प्रभात डूकरे, सौरभ बाकरे,दीपक इंग्ले,दीपक गिरडकर, शिशिर सुरोषे,संजू राव,अभिजीत जाचक, रितिक राव,हेमंत मोहिते, हर्ष चव्हाण, अखिल पवार, शिवा शिंदे, ब्रवीन सालुंके,गणेशा जाधव, विनम्र फरताड़े, प्रणय थिटे, सुशील डुमरे, सुप्रीत डुमरे, धर्मेंद्र परहाड़, मीना चव्हाण,उषा पवार,ममता मांढरे, ज्योति पवार,विमला इंग्ले, प्रियंका घाटगे,वर्षा शिंदे,मराठा मित्र मंडल,मराठा युवा समाज,मराठा महिला मंडल के सदस्यगण एवं पदाधिकारीगण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।