रायपुर

तात्यापारा हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष बने संदीप

रायपुर। तात्यापारा स्थित श्री हनुमान मंदिर ट्रस्ट की आमसभा और निर्वाचन प्रक्रिया 22 जून को मंदिर परिसर में संपन्न हुई। संदीप राजिमवाले को सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से ट्रस्ट का अध्यक्ष चुना।

हनुमान मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष के पद पर चुने गए संदीप राजिमवाले ने बताया कि अध्यक्ष  के साथ कार्यकारिणी सदस्यों का चयन भी किया गया। जिसमें सुधीर मिश्रा, अनिल गनौदवाले, दीपक किरवई, चंद्रकांत मोहदीवाले, नमिता शेष, रिया खानखोजे शामिल है। नई कार्यकारिणी मंदिर समिति के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार कर आयोजन की तैयारी में जुटेगी।