स्वस्थ शरीर से ही मनुष्य का सम्पूर्ण विकास संभव हैः डॉ प्रीति मिश्रा
रायपुर। डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ में यूथ रेड क्रॉस तथा ITSA हॉस्पिटल रायपुर के संयुक्त तत्वाधान में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ.अंकित गर्ग हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं घुटना प्रत्यारोपण सर्जन, डॉ.सोनल अग्रवाल दंत चिकित्सक तथा डॉ. दिव्या गेन अपने सहयोगी मेडिकल स्टाफ जिसमें विनीता रानी एवं मेघा जायसवाल सहित उपस्थित रही। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा ने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही मनुष्य का सम्पूर्ण विकास संभव है। छात्राओं को पढ़ाई के साथ ही साथ अपने स्वास्थ्य और खान-पान का भी ध्यान रखना चाहिए।
मेडिकल कैंप में महाविद्यालय परिवार के सभी सदस्यों तथा छात्राओं का फ्री चेकअप किया गया। इसमें मुख्य रूप से सभी का जनरल चेकअप जैसे शुगर, बीपी, पल्स तथा वजन का नाप किया गया। इसके बाद चिकित्सकों की टीम ने सभी की व्यक्तिगत परेशानी को समझते हुए उनके कारण एवं निदान बताया एवं उन्हें दवाइयां लिखी गई। कार्यक्रम में ITSA हॉस्पिटल के सीनियर मार्केटिंग मैनेजर मोहम्मद रोशन तथा प्रकाश कुमार ने इस कार्यक्रम के लिए सभी आवश्यक उपकरणों का संचालन तथा उपलब्धता निश्चित की महाविद्यालय में संचालित यूथ रेड क्रॉस प्रभारी डॉ. श्वेता अग्निंवशी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया तथा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी डॉ निशा बारले ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
कार्यक्रम मे उपस्थित सभी डॉक्टर्स तथा सहयोगी स्टाफ को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया। उक्त स्वास्थ्य परीक्षण शिविर में विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष, वरिष्ठ प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, महाविद्यालय के क्रिडाधिकारी, ग्रंथपाल, कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित रही तथा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया।