विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने एक पेड़ माँ के नाम रोपित कर देवेन्द्र नगर सेक्टर -3 उद्यान को हरा – भरा बनाया
2025-07-19 02:32 PM
41
रायपुर। आज रायपुर नगर पालिक निगम के पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग और जोन 2 के तत्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 2 के अंतर्गत देवेन्द्र नगर सेक्टर -3 क्षेत्र अंतर्गत उद्यान परिसर में भारत गणराज्य के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से किये गए आव्हान पर प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरुण साव के मार्गदर्शन में चलाये जा रहे एक पेड़ माँ के नाम महाभियान के अंतर्गत सामूहिक पौधरोपण का संक्षिप्त आयोजन रखा गया.
संक्षिप्त पौधरोपण आयोजन में पहुंचकर रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, नगर निगम सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, निगम पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग के अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद कृतिका जैन, पार्षदगणों ने नागरिकों के साथ मिलकर देवेन्द्र नगर सेक्टर-3 उद्यान परिसर में विविध प्रजाति के 65 पौधोँ को ट्री गार्ड की सुरक्षा सहित रोपित करते हुए एक पेड़ माँ के नाम महाभियान में रोपित किये गए. वहीं 70 पौधे नागरिकों को निःशुल्क प्रदत्त किए गये. प्रत्येक पौधे को बृक्ष बनते तक पानी खाद आदि डालने की व्यवस्था करवाकर अपनी संतान की भांति समस्त लगाए गए पौधोँ का समुचित संरक्षण किये जाने की सामूहिक संकल्प समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से दोहराया..
रायपुर उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा, सभापति श्री सूर्यकान्त राठौड़, पर्यावरण एवं उद्यानिकी विभाग अध्यक्ष भोलाराम साहू, पार्षद कृतिका जैन ने सभी नागरिकों को रायपुर को हरित, स्वच्छ, सुन्दर राजधानी समर्य सिटी बनाने अधिक से अधिक संख्या में एक पेड़ माँ के नाम सुरक्षित स्थान पर रोपित कर प्रत्येक पौधे के वृक्ष बनते तक उनकी समुचित देखभाल, सुरक्षा, संरक्षण किये जाने का आव्हान समाज हित में पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से नगर निगम रायपुर के पर्यावरण और उद्यानिकी विभाग की ओर से किया हैं।