अवैध प्लॉटिंग, फिर चला बुलडोजर
31 जुलाई को इसी वार्ड अंतर्गत निगम ने अवैध कॉलोनी में हो रही प्लाटिंग पर रोक लगाई| इसमें प्लाटिंग करने वालों के नाम सहित जमीन का खसरा रकबा नंबर भी निगम को मिल गया| निगम आयुक्त विश्वदीप ने इस मामले में जोन कमिश्नर को संबंधित थाना क्षेत्र में रिपोर्ट दर्ज कराने का आदेश दिया है| इसी के साथ जोन- 5 कमिश्नरी के भाठागांव यूनि होम्स आनंद विहार के पास चल रही प्लाटिंग पर रोक लगाई गई|