रायपुर

रायपुर में धर्मांतरण का मामला

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढिय़ारी थाना क्षेत्र के मुर्रा भट्टी इलाके में कथित धर्मांतरण को लेकर देर रात बवाल मच गया। जानकारी के अनुसार, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने एक मकान में हो रही प्रार्थना सभा पर दबिश दी और धर्मांतरण का आरोप लगाते हुए पांच लोगों को पकड़ा, जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया।

यह घटना भुनेश्वर यादव नामक व्यक्ति के मकान में घटी, जहां लगभग 70 लोगों की मौजूदगी में प्रार्थना सभा आयोजित की गई थी। बजरंग दल का आरोप है कि इस सभा के जरिए वहां मौजूद लोगों का धर्मांतरण किया जा रहा था।
 

गुढिय़ारी थाना प्रभारी भेखलाल चंद्राकर ने बताया कि रात करीब 8 बजे पुलिस को सूचना मिली कि भुनेश्वर यादव के घर में विवाद हो रहा है। मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया गया और पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।