छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद का सावन उत्सव का आयोजन 2 अगस्त को
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा संचालित शिक्षा का मंदिर, स्पीच थेरेपी सेंटर, बालगृह बालिका एवं बालक माना कैम्प रायपुर के समस्त स्टाफ- बच्चे एवं बच्चों के पालकों के लिए सावन उत्सव का आयोजन शनिवार, 2 अगस्त को दोपहर 2 बजे परिषद कार्यालय सप्रे शाला परिसर में किया गया है ।
छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद के संयुक्त सचिव राजेन्द्र कुमार निगम ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल उपस्थित रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रुप में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील सोनी, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा. वर्णिका शर्मा, निगम की एमआईसी सदस्य डॉ अनामिका सिंह, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी शैल ठाकुर उपस्थित रहेगी।