रायपुर

बीरगांव में तिरंगा रैली के साथ दिया स्वच्छता का संदेश

बीरगांव। उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगर पालिक निगम बीरगांव द्वारा बुधवारी बाजार से आडवाणी स्कूल तक तिरंगा रैली का भव्य आयोजन किया गया।
 
रैली में स्वच्छता दीदियों ने हाथों में तिरंगा लेकर नगरवासियों को स्वच्छता का संदेश दिया और “स्वच्छ भारत, स्वस्थ बीरगांव” का आह्वान किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए स्वच्छता को जनआंदोलन बनाने का संकल्प लिया।
 

कार्यक्रम में नगर पालिक निगम बीरगांव के आयुक्त युगल किशोर उर्वशा, स्वास्थ्य अधिकारी कमल नारायण जंघेल, जिला समन्वयक विकास जांगड़े सहित निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में शामिल हुए।