रायपुर

महाराष्ट्र मंडल में सावन के गीतों व फोक डांस के साथ तीज महोत्सव आज

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में गुरुवार को तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। अवंती विहार, देवेंद्र नगर, शंकर नगर व सड्डू- मोवा केंद्र की और से आयोजित इस महोत्सव में सावन के गीतों पर डांस व फोक डांस पर फोकस रखा गया है।
 
कार्यक्रम में कोटा, सुंदर नगर, चौबे कॉलोनी, डंगनिया, रोहिणीपुरम, बूढ़ापारा, वल्लभ नगर, सिविल लाइंस व अमलीडीह केंद्रों की प्रतिभागियों ने भाग लिया है। उसी प्रकार सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। इस स्पर्धा की निर्णायक आकांक्षा राय व परमिंदर रहेंगी। तीज महोत्सव के मुख्य अतिथि युसुफ मेमन, विशेष अतिथि डॉ. अनिकेत ठोके, डॉ. संगीता नागराज रहेंगी। इस भव्य आयोजन में संजीवनी हॉस्पिटल, डाॅ. संगीता नागराज, मंजुषा संत, श्री ज्वेलर्स का विशेष सहयोग रहेगा।