रायपुर

राष्ट्रपति रेंजर पुरस्कार प्रमाणपत्र हासिल करने के बाद आईएएस की तैयारी कर रही मनतृप्त कौर संधु का छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन ने किया सम्मान

रायपुर।  आईएएस बनने की तैयारी कर रही छत्तीसगढ़ की बेटी मनतृप्त कौर संधू को कल छत्तीसगढ़ ऑफिसर्स वेलफेयर एसोसियेशन व्दारा होटल ब्लू बेरी में मोमेन्टो ऑफ आर्नर से सम्मानित किया गया। गत दिनों भारत स्काउट्स एवं गाईड्स की मनतृप्त कौर संधू को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु व्दारा उन्हें राष्ट्रपति रेंजर पुरस्कार प्रमाणपत्र से सम्मानित किया था। राष्ट्रपति ने यह सम्मान उसे राष्ट्रपति रेंजर प्रमाणपत्र परीक्षा में विशेष स्थान प्राप्त करने पर दिया है। बी.काम, एम.ए.,पीजीडीसीए के साथ ही मनतृप्त कौर ने सिक्खों की युध्द शैली “गतका” में भी महारत हासिल की है, वे इसकी राष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी भी है।

इन दिनों वह भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही है। इस अवसर पर मनतृप्त कौर के पिता गुरुजीत सिंह संधु प्रमुख सलाहकार छत्तीसगढ़ चेम्बर्स ऑफ कामर्स तथा माता श्रीमती पवनजीत कौर संधु उपस्थिति थी। कार्यक्रम में एसोसियेशन के संयोजक जी.एस. बॉम्बरा ने संबोधित करते हुए कहा मनतृप्त की इस उपलब्धि से पूरा छत्तीसगढ़ और सिक्ख समाज गौरान्वित हुआ है। उन्होंने कहा कि स्काऊट और गाईड स्कूलों में विद्यार्थियों को अनुशासित जीवन के लिए एक महत्वपूर्ण सीख देता है।