मौसम साफ गणेश की आकर्षक प्रतिमाएं और झांकी देखने उमड़े लोग
2025-08-30 05:28 PM
100
रायपुर। राजधानी में मौसम खुलते ही अब भक्तों द्वारा गणेश प्रतिमाओं एवं आकर्षक झांकियों को देखने के लिए भीड़ उमड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार मौसम आगामी कुछ दिनों में साफ रहेगा।
राजधानी में इस समय गुढिय़ारी, राठौर चौक, गोल बाजार, समता कालोनी, लाखेनगर, पुरानी बस्ती सहित सौ से अधिक स्थानों पर आकर्षक गणेश प्रतिमाएं रखी गई है। जीई रोड में इस समय बाल स्वरूप गणेश की प्रतिमाएं आकर्षण का केंद्र बिंदू बनी हुई है। समता कालोनी में भगवान गणेश को कृष्ण तथा उनके मित्र सुदामा की झांकी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। समता कालोनी गणेश उत्सव समिति द्वारा भगवान गणेश को बांसुरी बजाते हुए दिखाया गया है उनके साथ राधा स्वरूप रिद्धि माता है। वहीं अग्रसेन चौक में भी काफी भीड़ लग रही है। आज शनिवार एवं कल रविवार छुट्टी होने के कारण भक्त बड़ी संख्या में निकल रहे है। लेकिन यातायात की समस्या होने के कारण परेशान है।
मौसम विभाग के अनुसार एक द्रोणिका और कम दबाव का क्षेत्र कमजोर हो जाने के कारण इस समय राजधानी में उमस भरी गर्मी पड़ रही है। वहीं बस्तर में हुई भारी वर्षा से तबाही मची हुई है।
मौसम विभग के अनुसार कम दबाव का क्षेत्र उत्तर छग की ओर जाने वाला था लेकिन वह अब स्थिर हो गया है जिसके कारण कई स्थानों पर हल्की सी मध्यम वर्षा होने की संभावना है। राजधानी में इस समय सुबह धूप रहती है शाम को वर्षा होने से लोग परेशान हो जाते है।