बिजली कंपनी से आज एक प्रेरणादायी व्यक्तित्व ही हुई विदाई
रायपुर। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी से 28 नवंबर को एक प्रेरणादायी, मिलनसार, व्यवहार कुशल और धैर्यवान व्यक्ति संदीप कुमार वर्मा की सेवानिवृत्त उपरांत विदाई हुई। बिजली कंपनी में कई लोग आते है, कई चले जाते है। यह कहने में कोई संकोच नहीं कि संदीप वर्मा की सेवानिवृत्ति से एक मिलनसार, व्यवहार कुशल मेहनती धैर्यवान एवं विद्युत कंपनी के प्रति ईमानदार कुशल नेतृत्वकर्ता ज्ञानी व्यक्ति की सेवानिवृत्ति हुई है
छत्तीसगढ़ महाविद्यालय के सेवानिवृत्त प्राचार्य स्व केएन वर्मा के पुत्र संदीप ने अपनी इंजीनियरिंग की पढ़ाई रायपुर एनआईटी से की एवं कंपनी में सेवा के दौरान सेवानिवृत्ति के दिन तक लोगों के भले के बारे में सोचा। वे हमेशा इस उद्देश्य को लेकर चलते रहे कि विद्युत कंपनी का भला कैसे हो। अपनी दो बेटियों को उच्च शिक्षित कर विवाह करना, भाभी जी के साथ भी उनके स्वास्थ्य को संभालते हुएं पूरे परिवार को एकजुट सकारात्मक दिशा में ले जाना और विद्युत कंपनी के कार्यों को दृत गति से आगे बढ़ाना। ये सब कंपनी के सभी अधिकारी कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय और प्रेरणादायी है।

कंपनी के हित और अधिकारियों-कर्मचारियों के लिए अनुकरणीय उनकी कार्यप्रणाली रही। वे कंपनी से जरूर रिटायर हुए लेकिन उनकी सोच और दूरदर्शिता यहां के अधिकारियों और कर्मचारियों में हमेशा रहेगी। वे रिटाटर हुए है, टायर्ड नहीं, यह बात तो निश्चित है। उनका मिलनसार स्वभाव, व्यवहार कुशलता, मेहनत और धैर्यवान गुण हम सब में ऊर्जा का संचार करते है। वे अभी 62 के नहीं 26 के हुएं है और पूर्णजोश के साथ समाज राष्ट्र के निर्माण में जुटेंगे ये बात तो तय है।
उनके उत्तम भविष्य की कामना के साथ.. आज सेवानिवृत्ति पर उनके सम्मान समारोह में अतिरिक्त मुख्य अभियंता केएस भारती, अधीक्षण यंत्री मुरारी हरी, अनुभाग अधिकारी अजय मधुकर काले, दोहन कुमार यदु व कर्मचारी उपस्थित रहे।