रायपुर

पुरानी विधानसभा में 10 मार्च को विकसित भारत युवा संसद 2026 का आयोजन

रायपुर।  माय भारत छत्तीसगढ़, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से विकसित भारत युवा संसद (VBYP) 2026 का आयोजन 10 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे से पुरानी विधानसभा के प्रेक्षागृह में किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ के 30 जिलों के 150 युवा शिरकत करेंगे और संसद में बेबाकी से अपनी बात रखेंगे।

माय भारत छत्तीसगढ़ के उप निदेशक अर्पित कुमार तिवारी ने बताया कि 10 मार्च को सुबह 10 बजे से पुरानी विधानसभा में विकसित भारत युवा संसद (VBYP) 2026  का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 30 जिलों से कुल 150 विजेता युवा प्रतिभागी (प्रत्येक जिले से 5 प्रतिभागी) भाग लेंगे। इनमें से 3 विजेता प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करने का गौरव प्राप्त होगा।

अर्पित तिवारी ने आगे बताया कि विकसित भारत युवा संसद का मुख्य उद्देश्य युवाओं में संसदीय प्रक्रिया, लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता विकसित करना है। यह आयोजन युवाओं को संसद की कार्यप्रणाली समझने, बहस करने और नीति निर्माण में योगदान देने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे वे विकसित भारत के सपने को साकार करने में सहभागी बन सकें।