छत्तीसगढ़ फिल्म मोला लव होगे को रोमांटिक गाना ‘नैना रे नैना’ रिलीज
रायपुर। राजधानी के युवा निर्माता और निर्देशक अनुमोद राजवैद्य और सह निर्माता अंशी राजवैद्य द्वारा निर्देशित छत्तीसगढ़ फिल्म मोला लव होगे का रोमांटिक गाना नैना रे नैना रविवार, 26 अप्रैल को रिलीज किया गया। गाने के रिलीज होने के महज सात घंटे बाद 5,477 लोगों ने इसे देख लिया। गाना सुंदरानी यूट्यूब चैनल पर लांच किया गया है।
गाना आयुष राजवैद्य और तिरांजलि गोस्वामी पर फिल्माया गया है। इस गाने को अनुराग शर्मा और दीक्षा धनगर ने अपनी आवाज दी है। संगीत अनुग्रह गाडियन प्रदीप साठिया का है। गीतकार दीपिका धनगर है। गाने में कोरियोग्राफर की भूमिका मनोज दीप, डीओपी राजू देवदास ने निभाई है। यह मेलोडियस रोमांटिक गाना अभी सुंदरानी यूट्यूब पर सुनने को मिलेगा। फिल्म आगामी 8 मई को आपके नजदीकी सिनेमाघरों पर रिलीज होगी। फिल्म में आयुष राजवैद्य , तिरांजलि गोस्वामी, सुपर स्टार करण ख़ान, जागेश्वरी मेश्राम, विक्रम राज, प्रीति डुमरे राजवैद्य, रजनीश झाँझी, संजय महानंद, विक्रांत सेंद्रे, पुष्पेंद्र सिंह, अनुपम वर्मा, डॉ. अजय सहाय, एलिना जॉनसन, पिंकी साहू, विकास साहू, मुकेश यादव अभिनय करते नजर आएंगे।