दिव्य महाराष्ट्र मंडल

जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पद पर रायपुर की वैष्णवी चयनित

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद डीडी नगर रायपुर निवासी कु. वैष्णवी काले का विगत दिनों जल संसाधन विभाग में उप अभियंता पद चयनित हुई।  इस उपलब्धि पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय ने 24 अप्रैल 2026 को सांइस कॉलेज स्थित पं.दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में कु. वैष्णवी काले को शॉल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया। वैष्णवी की इस उपलब्धि पर महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले, सचिव चेतन दंडवते और कार्यकारिणी ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

बतादें कि विगत वर्ष कु. वैष्णवी काले को एमटेक में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु एनआईटी रायपुर के दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. शैलेन्द्र व्ही. गढ़े, साइंटिस्ट एवं डायरेक्टर जनरल (ACE & DRDO) द्वारा भी सम्मानित किया गया था। वैष्णवी काले, डीडी.नगर निवासी डॉ.राजेन्द्र कुमार काले (व्याख्याता) और डॉ. वन्दना काले (व्याख्याता) की सुपुत्री है। हम इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।