‘मी एंड मां’ मंजू संत ने जीता मेकअप सेगमेंट में प्रथम प्राइज
- महाराष्ट्र मंडल की सदस्य मानसी संत समाजसेवा के क्षेत्र में अग्रणी
रायपुर। राजधानी रायपुर की जैनम कोचिंग एकाडमी की ओर से माताओं और नारियों के सम्मान में ‘मी एंड मां’ कार्यक्रम का आयोजन विगत दिनों किया गया। जिसमें महिलाओं की प्रतिभा को मंच प्रदान किया गया तथा उनके स्ट्रगल को सम्मान मिला। इसी क्रम में महाराष्ट्र मंडल की आजीवन सभासद मानसी संत को मेकअप सेगमेंट में प्रथम पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंची बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डा वर्णिका शर्मा ने महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। विशिष्ट अतिथि के रुप में लक्ष्मीनारायण लाहोटी और कमलेश जैन पहुंचे थे। मेकअप सेगमेंट में मानसी संत को प्रथम, सोनाली राउत द्वितीय रही। मेहंदी में मनीषा साहू प्रथम, डांस में चिराग टेटे प्रथम और नाव्या केसकर द्वितीय रही। ड्रेस डिजाइनर सेगमेंट में देविका गोस्वामी प्रथम रही। बतादें कि इस अवसर पर 100 माताओं और नारी शक्ति के लिए कार्य करने वाले 10 एनजीओ का भी सम्मान किया गया।