दिव्य महाराष्ट्र मंडल

आठ महिला केंद्रों, मंडल कार्यालय और सियान गुड़ी में हनुमान चालीसा पाठ

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की आध्यात्मिक समिति की पहल पर हर शनिवार को होने वाला रामरक्षा स्तोत्र और हनुमान चालीसा का पाठ इस शनिवार भी उत्साह के साथ जारी रहा। मंडल के आठ महिला केंद्रों सहित महाराष्ट्र मंडल कार्यालय, सियान गुड़ी में भी हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। आध्यात्मिक समिति द्वारा चलाए जा रहे बाल संस्कार शिविर में शामिल बच्चों ने भी उत्साह के साथ चालीसा पाठ किया।

आध्यात्ममिक समिति की समन्वयक आस्था काले ने बताया कि मंडल के डंगनिया, चौबेकालोनी, सरोना, रोहिणीपुरम, अमलीडीह, वल्लभनगर, बूढ़ापारा, अवंती विहार महिला केंद्रों के साथ महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में मंडल स्टाफ और मेस के कर्मचारियों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके साथ शनिवार दोपहर को सियान गुड़ी में आने वाले बुजुर्गों और सुबह बाल संस्कार शिविर में आने वाले बच्चों ने उत्साह के साथ हनुमान चालीसा का पाठ किया।

आध्यात्मिक समिति की सृष्टि दंडवते ने बताया कि डंगनिया महिला केंद्र की तरफ से हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ महाराष्ट्र मंडल परिसर में किया गया।  जिसमे केंद्र की ज्योति डोळस,  रश्मि डांगे, अनुभा जाऊलकर, सृष्टि दंडवते, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, माधवी गिरहे, मीनाक्षी तारे,  श्रद्धा  मरधडे, चित्रा जावळेकर, अनुजा महाडिक, शैला गायधनी, अदिति पेंढारकर, रजनी भिसे, उपस्थित थीं।

सरोना केंद्र: सृष्टि दंडवते ने आगे बताया कि सरोना केंद्र की महिलाओं ने केंद्र की सदस्या वैशाली जोशी के घर पर पाठ किया। इस दौरान जयश्री ढेकणे, शुभा गोवर्धन, सविता रैच, मीना नवरे, अलका मोडक, प्रियंका बोरवणकर, वैशाली जोशी, संध्या इंगळे, शांति महाजन, शिखा चोरनेले, विभा पांडे, प्रवीणा बापट, मीना परदेशी, रमा धारवाडकर, आरती ठोंबरे, दीपा वैद्य, डॉ अलका गोळे और सुरेखा पाठक उपस्थित थीं।

अवंती विहार: सृष्टि दंडवते ने बताया कि अवंती विहार केंद्र की महिलाओं ने विरासत अपार्टमेंट स्थित हनुमंतेश्वर महादेव मंदिर में रामरक्षा स्तोत्र, हनुमान चालीसा, हनुमान अष्टक, श्रीराम स्तुति की। इस दौरान  जागृती भाकरे, शुभदा चौधरीनिधी पटेलचंद्रा जैन, कल्पना हरचंदानीऋतु सिन्हा उपस्थित थीं।

वल्लभनगर केंद्र: ने संत ज्ञानेश्वर स्कूल प्रांगण में पाठ किया। इस दौरान मंडल की महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले, अपर्णा देशमुख, वंदना पाटिल, माधुरी गाडगिल, प्राजक्ता  पुसदकर, कांचन पुसदकर, मानसी विठालकर, अपर्णा आठले, प्रीति केसकर, सुवर्णा कस्तूरे, मेघा ऋषि व चित्रा कोलहे उपस्थित थीं।

आध्यात्मिक समिति की आकांक्षा गद्रे ने बताया कि रोहिणीपुरम केंद्र की  साधना बहिरट, मंगला कुळकर्णी, अपर्णा जोशी ने सेक्टर-1 स्थित शिवधाम मंदिर में पाठ किया। वहीं अमलीडीह केंद्र की अर्चना भाकरे, अक्षरा भगाडे, पुष्पलता देवांगन और कौशल्या देवांगन ने भी पाठ में अपनी सहभागिता निभाई। इसी तरह चौबे कॉलोनी केंद्र द्वारा हनुमान चालीसा पाठ महाराष्ट्र मंडल में किया गया। इस दौरान अपर्णा काळेले, रोहिणी नेणे, अक्षता पंडित, प्राची डोणगावकर, स्वाती डबली, संगीता निमोणकर, अनुपमा बोधनकर, अवंती अग्निहोत्री, अलका मराठे, गौरी क्षीरसागर, राजश्री बर्वे और संध्या पांडे उपस्थित थीं।

आकांक्षा गद्रे ने आगे बताया कि बुढ़ापारा केंद्र  की टीम ने माला ताई करकशे के निवास पर हनुमान चालीसा पाठ कर हनुमान जी की आरती की। इस दौरान सविता मोघे, अपर्णा मोघे, माला करकशे, दीपाली करकशे, दीपाली बर्वे, साधना गायकवाड, सुचिता देशपांडे, साधना चौधरी, दमयंती देशपांडे, डॉ सुहासिनी पट्टलवार, शिवानी पट्टलवार, सुनीता साठे, जयश्री केलकर, गीता दलाल, आस्था काले  उपस्थित थीं।

महाराष्ट्र मंडल कार्यालय: आध्यात्मिक समिति की संध्या खंगन ने बताया कि इसी तरह महाराष्ट्र मंडल कार्यालय में भी पाठ किया गया। सखी निवास मैनेजर कमेश्वरी साहू, जनसंपर्क सहायक प्रफुल्ल बडवाईक, कार्यालय सहायक श्रद्धा जोशी, एकाउंट सहायक हुल्लास देवांगन, प्रकाश गुरव, तेजनारायण साहू, मंडल मेस की मुख्य रसोइया जामबाई यदु, वैशाली टांगले, लोकेश्वरी, सीमा कमाविसदार, सुनीता तांडी शामिल हुई।

सियान गुड़ी: समाज कल्याण विभाग द्वारा अनुदानित और मंडल द्वारा संचालित सियान गुड़ी में. डॉ ओपी सोनी, लखन लाल साहू, डॉ ओसी बिसेन, रामा राव सेंद्रे, अनिल पांडे, केके पाठक और हीराधर पटेल ने चालीसा पाठ किया।


बाल संस्कार शिविर: आस्था काले ने बताया कि आध्यात्मिक समिति की ओर से चल रहे बाल संस्कार शिविर की आफलाइन क्लास के दौरान शनिवार को शिविर में शामिल बच्चों ने भी हनुमान चालीसा का पाठ किया। समिति की सदस्या मंजूषा वैसंपायन और संध्या खंगन ने बच्चों को हनुमान चालीसा का पाठ करवाया। इस दौरान 30 से अधिक बच्चे उपस्थित थे।