रायपुर

रायपुर स्टेशन में चला प्लास्टिक मुक्त स्टेशन अभियान

रायपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रायपुर रेलवे स्टेशन पर ‘प्लास्टिक मुक्त स्टेशन’ स्वच्छता अभियान का आज उत्साहपूर्ण माहौल में सफल आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर संपन्न हुआ।

इस विशेष पहल के तहत कुली भाइयों, स्वच्छता कर्मियों के साथ-साथ रेलवे के विभिन्न विभागों के कर्मचारियों को पर्यावरण के अनुकूल (इको-फ्रेंडली) कपड़े के थैलों का वितरण किया गया। प्लास्टिक का उपयोग कम करके पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज तक पहुंचाना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य था।

कार्यक्रम में शुभांगी आप्टे (ब्रांड एंबेसडर - नो प्लास्टिक कैंपेन ‘मोर रायपुर’ एवं स्वच्छता अभियान एंबेसडर, नगर निगम रायपुर, छत्तीसगढ़) मुख्य रूप से उपस्थित थीं। उनके कर-कमलों द्वारा कपड़े के थैलों का वितरण किया गया और उन्होंने उपस्थित लोगों के बीच स्वच्छता एवं पर्यावरण सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाई।

इस अवसर पर आदरणीय मुख्य स्टेशन अधीक्षक, रायपुर, संजय आप्टे,  अर्चना जतकर, अपर्णा पेंडसे विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शामिल सभी कर्मचारियों और गणमान्य व्यक्तियों ने प्लास्टिक मुक्त परिसर बनाने का संकल्प लिया