रायपुर

राज्यपाल ने नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी श्रद्धांजलि, डा. रमन ने कहा नक्सलियों की कायराना करतूत

रायपुर। दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा किए गए बम विस्फोट में पुलिस के जवानों की शहादत पर राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि नक्सलियों के राष्ट्र विरोधी मंसूबे कभी कामयाब नहीं होंगे। केन्द्र शासन और राज्य शासन समन्वय पूर्वक नक्सलवाद को समाप्त करने के लिए कटिबद्ध है।

वहीं छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह ने कहा कि दंतेवाड़ा के अरनपुर में पुलिस वाहन पर हमला करके नक्सलियों ने कायरता दिखाई है, इस हमले में शहीद हुए हमारे DRG के 10 वीर जवान और 1 ड्राइवर की शहादत को नमन करते हुए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को श्रीचरणों में स्थान और शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।