रायपुर

राजकुमार कॉलेज में अंतर्दलीय हिंदी काव्यपाठ, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का समापन

रायपुर। राजकुमार कॉलेज, रायपुर में विद्यार्थियों में बोलने की कला विकसित करने के उद्देश्य से प्रति वर्ष हिंदी काव्यपाठ, भाषण एवं वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। यह प्रतियोगिता तीन भागों में विभाजित हुई हैं प्रथम भाग में समूह स जिसके अंतर्गत कक्षा छठवीं, सातवीं और आठवीं के विद्यार्थी रहते हैं, समूह ब जिसके अंतर्गत कक्षा नवमी और दसवीं के विद्यार्थी भाग लेते हैं। समूह अ इसमें कक्षा ग्यारहवीं और बारहवीं के विद्यार्थी भाग लेते हैं। जिसमें विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, स्पष्ट उच्चारण, विषयों की समझ और संवेदनशीलता बढ़ती है।

राजकुमार कॉलेज के उपप्राचार्य शिवेंद्र नाथ शाह देव ने बताया कि  3 जुलाई और 6 जुलाई को दो भागों में ये आयोजन संपन्न हुआ, जिसके अंतर्गत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया। निर्णायक मंडल में वरिष्ठ भाषाविज्ञ डॉ. चित्तरंजन कर, वरिष्ठ पुरातत्वविद राहुल सिंह और वरिष्ठ समाजसेवी विनोदकुमार शेष उपस्थित थे। प्राचार्य लेफ्टिनेंट कर्नल अविनाश सिंह ने ऐसे आयोजनों को व्यक्तित्व के विकास में सहायक बताते हुए सभी प्रतिभागियों की भूरी भूरी प्रशंसा की। वाद-विवाद का विषय था-हम विकास के नाम पर विनाश की ओर बढ़ रहे हैं। विषय के पक्ष और विपक्ष में बारहवीं के विद्यार्थियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।

विद्यालय के उपप्राचार्य शिवेंद्र नाथ शाह देव ने पुरस्कारों की घोषणा की। समूह स में कक्षा आठवीं के विद्यार्थी अनुष जोशी (राणा दल) को काव्य पाठ हेतु प्रथम पुरस्कार, वरिष्ठा राठोड़(बिक्रम दल) को भाषण हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ। समूह ब में कक्षा नवमीं की छात्रा अहाना सिंह (राणा दल) ने काव्यपाठ हेतु और कक्षा दसवीं की सायशा कौर (राजपूत दल) ने भाषण प्रतियोगिता हेतु प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। समूह अ में 11वीं के छात्र राघव मुंदरा (राणा दल) ने काव्यपाठ में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं कहानी समीक्षा में राणा दल की छात्रा खनक मुंदरा ने पहला स्थान अर्जित किया। इसके साथ ही बिक्रम दल की विद्यार्थी हरसिफत कौर ने वाद-विवाद प्रतियोगिता में अपनी सर्वश्रेष्ठ प्रस्तुति देते हुए बेस्ट डिबेटर की प्रसिद्द ट्राफी श्री देवीसिंह चौहान कप अपने नाम किया।

ओवरआल रिजल्ट में राजपूत दल प्रथम स्थान पर, राणा दल द्वितीय स्थान पर, आर्य दल तृतीय स्थान पर और बिक्रम दल चौथे स्थान पर रहा और श्री राणा बहादुर झालावार कप राजपूत दल ने जीतकर प्रतियोगिता में बाजी मारी। इस प्रकार राजकुमार कॉलेज ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन करके भावी पीढ़ी के अध्ययन के साथ-साथ सर्वांगीण विकास पर बल देता है और विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाता है।