रायपुर

रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट ने रविवि परिसर में किया मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन

 

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट (डिस्ट्रिक्ट 3261) द्वारा यूनिवर्सिटी फैकल्टी एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के सहयोग से पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय परिसर, रायपुर में मेगा ब्लड डोनेशन कैंप का सफल आयोजन किया गया। रक्तदान जैसे पुनीत कार्य के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों के जीवन को बचाने का संदेश देते हुए इस शिविर में 100 से अधिक लोगों की रक्त जांच की गई तथा 64 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के माननीय राज्यपाल रमन डेका जी ने विशेष रूप से उपस्थित होकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने रक्तदाताओं से संवाद किया तथा उन्हें प्रमाण-पत्र एवं रिफ्रेशमेंट प्रदान कर उनके सेवाभाव की सराहना की। सभी रक्तदाताओं को प्रोत्साहन स्वरूप उपयोगी पानी की बोतल भी प्रदान की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता रोटेरियन विष्णु गोयल ने की। रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए PDG रोटेरियन शशि वरवंडकर की भी विशेष उपस्थिति रही।

इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।  इस दौरान प्रेसिडेंट रोटेरियन राजकुमार तनवानी, सचिव एनके गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, चेयरमेन विष्णु गोयल, को चेयरमेन डा. राजेंद्र सिंघानिया, विनोद कसिव, आरएन टंडन, के पिल्लई, आईडी कल्वानी, आरके गुप्ता, रूपेश जैन, कैलाश अग्रवाल, पवन अग्रवाल, डा. कविता कुम्भोज, बिजाई अग्रवाल, शशि वरवंडकर सहित रोटरी क्लब के अन्य सदस्य एवं विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि रक्तदान केवल रक्त देना नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का संकल्प है। समाज में सेवा, सहयोग और मानवता की भावना को मजबूत करने के लिए ऐसे आयोजन निरंतर होते रहना आवश्यक है। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर वेस्ट ने सभी रक्तदाताओं, विश्वविद्यालय प्रशासन, रेड क्रॉस सोसाइटी, सहयोगी संस्थाओं एवं उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य जारी रखने का संकल्प लिया।