रायपुर

संगीत विवि से सेवानिवृत्ति पर विभाष मालवीय को भावभिनी विदाई

रायपुर। इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ के कई विभागों में अपनी सेवाएं देने के बाद विवि के सामान्य प्रशासन विभाग से विभाष मालवीय सेवानिवृत्त हुए। मालवीय को सेवानिवृत्ति पर विवि की कुलपति डा. लवली शर्मा ने उनका सम्मान कर उन्हें विदाई दी। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा, सचिव शिरीष त्रिवेदी, संघ के पूर्व सचिव तीर्थ राम यादव और सक्रिय सदस्य अलख राम साहू विशेष रुप से उपस्थित रहे।

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के अध्यक्ष प्रदीप मिश्रा ने बताया कि संगीत विवि के सेवानिवृत्ति पर कुलपति ने उनका अभिनंदन किया। इस दौरान विभाष मालवीय ने अपनी इनते वर्षों की सेवा और विवि परिवार के सदभाव को लेकर विवि प्रबंधन का शुक्रिया कहा।  कुलपित डा. लवली शर्मा ने कहा कि सेवानिवृत के बाद जीवन के एक नए पक्ष का प्रारंभ होता है। आज से आपकी दिनचर्या बदल जाएगा। आपने  विवि द्वारा आवंटित कार्यों और दायित्वों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन किया, यह प्रशंसनीय है।

इस अवसर पर खैरागढ़ विवि के सेवानिवृत्त कर्मचारियों में सुरेश दुबे संगतकार, विवेक देशमुख संगतकार , प्रखर शरण सिंह अध्यक्ष गैर शिक्षक कर्मचारी संघ, राजू कश्यप अध्यक्ष कर्मचारी कल्याण संघ, चन्द्र प्रकाश गायकवाड़ कार्यालय अधीक्षक, नवीन महोबे सहा ग्रेड-3, दीपक जतेरे सहा ग्रेड-3, मुकेश यादव सहा ग्रेड-3, ओम हिरवानी स्टेनो आदि उपस्थित थे।