रायपुर

रविवि से सेवानिवृत्ति पर विवि अधीक्षक अमरनाथ पाठ को विदाई

रायपुर। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के अधीक्षक अमरनाथ पाठक को सेवानिवृत्ति पर विदाई दी गई। वे 30 सितंबर को विवि के वित्त विभाग से रिटायर हुए। इस अवसर पर विवि के अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनके लिए विदाई समारोह का आयोजन किया। बिदाई समारोह में अमरनाथ पाठक की पत्नी प्रतिभा पाठक, पुत्र अभिषेक पाठक, पुत्रवधु अंजली पाठक और अनुज पाठक शामिल हुए। उपस्थित कर्मचारियों और वित्त विभाग के द्वारा अमरनाथ पाठक को बुके, शाल, श्रीफल, मोमेंटों आदि देकर उन्हें बधाई दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बिदाई समारोह का संचालन वित्त विभाग की सेक्शन आफिसर  दुलारी ठाकुर ने किया। 

छत्तीसगढ़ विश्वविद्यालयीन पेंशनर्स कल्याण संघ के  अध्यक्ष प्रदीप मिश्र ने बताया कि अमरनाथ पाठक के विदाई समारोह में पेंशनर्स कल्याण संघ के पदाधिकारी भी शामिल हुए। संघ ने उन्हें सम्मान किय और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संघ के सचिव शिरीष त्रिवेदी, कुलसचिव डा शैलेंद्र पटेल,  वित्त नियंत्रक अखिलेश्वर तंवर, सेक्शन आफिसर दुलारी ठाकुर,  डा राजीव चौधरी, प्रभात झा, गिरीश सेन, डा अशोक देवांगन, डा अर्चना शर्मा, अलका लकड़ा, श्याम सोनेकर, विवेक शर्मा, सहायक कुलसचिव खेमन सिंह कश्यप ,डा नरेंद्र वर्मा उप कुलसचिव, डा नितेश मिश्रा, डा भेखलाल सोनेकर, अनुसूचित जाति जनजाति परिषद के अध्यक्ष जीवन लाल सिदार, दीपेंद्र दुबे, माया चौधरी, थानेश्वेर इंगले, यज्ञवल साहू, पुष्कर दीवान, नरेश बंजारे, आदि उपस्थित थे।