रायपुर

अंतर महाविद्यालयीन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में UTD, PRSU रायपुर विजेता

रायपुर। विप्र महाविद्यालय में दिनांक 08 अक्टूबर 2026 को आयोजित अंतर महाविद्यालयीन पुरुष हैंडबॉल प्रतियोगिता में UTD, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर की टीम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में UTD, PRSU रायपुर के खिलाड़ी तुषार मिश्रा को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेस्ट प्लेयर के खिताब से सम्मानित किया गया। टीम का कोच सुरज कुमार देशलहरे मैनेजर डॉ मेघा श्रीवास्तव रहे।

UTD, PRSU रायपुर की इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सच्चिदानंद शुक्ला, कुलसचिव डॉ शैलेन्द्र पटेल, डायरेक्टोरेट ऑफ फिजिकल एजुकेशन  प्रो.रीता वेणुगोपाल, स्कूल ऑफ स्टडीज इन फिजिकल एजुकेशन के विभागाध्यक्ष प्रो. राजीव चौधरी तथा डॉ. सी. डी. अगासे सहित विश्वविद्यालय परिवार ने टीम, कोच एवं खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।