रायपुर

स्वनिधि योजना से संवर रहा सीमा का कारोबार

 रायपुर : छोटे कारोबारियों के लिए पूंजी की उपलब्धता व्यवसाय को सुचारू रूप से संचालित करने में महत्वपूर्ण होती है। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना ऐसे ही कारोबारियों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराकर स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रही है। कवर्धा के वार्ड - 04 सर्किट हाउस के पास निवासी सीमा देवांगन के लिए यह योजना आर्थिक सहारा का आधार बनी है। योजना के तहत ऋण मिलने से उन्हें अपने कपड़ा व्यवसाय को बेहतर ढंग से संचालित करने में मदद मिली है।

 सीमा कपड़ा व्यवसाय से जुड़ी हैं। सीमित आर्थिक संसाधनों और पर्याप्त पूंजी के अभाव में उन्हें कारोबार के संचालन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे समय में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की कवर्धा शाखा से उन्हें 50 हजार रुपये का ऋण प्राप्त हुआ। इससे उन्हें व्यवसाय की जरूरतों को पूरा करने और कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर मिला। ऋण सहायता का लाभ लेकर  देवांगन अपने कपड़ा व्यवसाय के माध्यम से आजीविका चला रही हैं। वे प्रतिमाह 1,600 रुपये की किश्त जमा कर ऋण का भुगतान कर रही हैं। योजना से मिली सहायता उनके स्वरोजगार को मजबूती देने में सहायक बनी है।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा पात्र हितग्राहियों को योजना की जानकारी देने, आवेदन प्रक्रिया समझाने, आवश्यक दस्तावेजों और बैंक संबंधी औपचारिकताओं में मार्गदर्शन प्रदान किया जाता है। इससे पथ विक्रेताओं, रेहड़ी-ठेला संचालकों और अन्य पात्र छोटे कारोबारियों को ऋण प्राप्त करने में सहायता मिलती है।

नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा पात्र हितग्राहियों को प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की जानकारी देने, आवेदन और बैंक संबंधी प्रक्रिया में मार्गदर्शन दिया जाता है। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से भी शासन की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। योजना छोटे कारोबारियों को आर्थिक सहायता देकर अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान कर रही है। हितग्राही सीमा ने अपने जीवन का कायाकल्प करने के लिए प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।