रायपुर

“बीट पे गरबा” का भव्य आयोजन, रायपुर में उमड़ा उत्साह और उल्लास का जनसैलाब

रायपुर। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम के संयुक्त तत्वावधान में ओमाया गार्डन्स, वीआईपी रोड, रायपुर में आयोजित “बीट पे गरबा” कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं यादगार रहा। इस भव्य आयोजन में तीनों आयोजक क्लबों के सदस्यों के साथ शहर एवं डिस्ट्रिक्ट 3261 के विभिन्न रोटरी क्लबों के रोटेरियंस अपने परिवार के संग तथा बड़ी संख्या में रायपुरियंस ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शानदार सजावट, आकर्षक रोशनी और रंग-बिरंगे पारंपरिक गरबा परिधानों में सजे प्रतिभागियों ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया।

मुंबई की प्रसिद्ध "डीजे ख्याति" और जाने-माने ड्रमर "राहुल मणिकपुरी" की शानदार प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में ऊर्जा और रोमांच भर दिया। गरबा की थाप पर थिरकते प्रतिभागियों ने देर तक इस संगीतमय शाम का आनंद लिया।

इस आयोजन की विशेषता तीनों क्लबों के बीच बेहतरीन समन्वय, टीम भावना और सामूहिक प्रयास रहा। "रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर", अपने सामाजिक सेवा कार्यों और मैत्रीपूर्ण सहभागिता के लिए जाना जाता है। "रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस"शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में सक्रिय है, वहीं "रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम"भी सामाजिक सहभागिता और रोटरी भावना को मजबूत बनाने में योगदान दे रहा है।

तीनों क्लबों की नेतृत्व टीमों एवं सदस्यों के संयुक्त प्रयासों से यह आयोजन रोटरी परिवार की एकता, मित्रता और सांस्कृतिक सहभागिता का शानदार उदाहरण बना। आयोजकों ने सभी प्रायोजकों, सहयोगियों और प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। बीट पे गरबा” ने यह संदेश दिया कि रोटरी केवल समाज सेवा का माध्यम ही नहीं, बल्कि मित्रता, संस्कृति और आपसी सद्भाव को मजबूत करने वाला एक सशक्त मंच भी है।