रायपुर

भारतीय मजदूर संघ रायपुर के अध्यक्ष बने पवन ओगले, मिथुन मानिकपुरी को जिला मंत्री की जिम्मेदारी

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) रायपुर के जिला अधिवेशन में नई जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें पवन ओगले को जिला अध्यक्ष और मिथुन मानिकपुरी को जिला मंत्री चुना गया। वहीं परमेश्वर कन्नौजे को कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। अधिवेशन शांति नगर स्थित स्वदेशी भवन में आयोजित किया गया। महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय मधुकर काले ने मंडल के आजीवन सभासद पवन ओगले को इस नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर विभाग प्रमुख कोमल साहू ने की। मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय मजदूर संघ के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष नरोत्तम धृतलहरे उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में कर्मकार मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन एंटी और महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले शामिल हुए। बौद्धिक सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के महानगर कार्यवाह भरत भूषण ने सहभागिता की।

अधिवेशन की शुरुआत अतिथियों और कार्यकर्ताओं द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद भारत माता, भगवान विश्वकर्मा और भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी के चित्रों पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया। मंचासीन अतिथियों का स्वागत और अभिनंदन किया गया। सभी अतिथियों ने अपने विचार रखे।

दिनभर चले अधिवेशन में संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए अलग-अलग सत्र आयोजित किए गए। अंतिम सत्र में पुरानी जिला कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई। चुनाव प्रक्रिया प्रदेश कार्यालय मंत्री टाटा बाबूराव ने चुनाव अधिकारी के रूप में संपन्न कराई। अधिवेशन में प्रदेश वित्त सचिव ओ.पी. पॉल सहित संबद्ध यूनियनों के अध्यक्ष, महामंत्री, अखिल भारतीय स्तर के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे ने किया।

नई जिला कार्यकारिणी में इन्हें मिली जिम्मेदारी

पद

नाम

अध्यक्ष

पवन ओगले

कार्यकारी अध्यक्ष

परमेश्वर कन्नौजे

संगठन मंत्री

अचिंत बाराई

कोषाध्यक्ष

लेखराम साहू

उपाध्यक्ष

अंजू शर्मा

उपाध्यक्ष

शिव साहू

उपाध्यक्ष

सोमशेखर

सह मंत्री

वीरेंद्र वर्मा

सह मंत्री

डॉ. विनोद वर्मा

सह मंत्री

रानी सोनी

जिला मंत्री

मिथुन मानिकपुरी

कार्यकारिणी सदस्य: अश्वनी चेलक, नागेंद्र सिंह, नवीन सोनी, राजा तिवारी, रीना सोनी, प्रफुल्ल सोनी, मनीष तनेजा, प्रशांत सोनी एवं ममता साहू।