डंगनिया केंद्र ने किया भूला बाई के गीतों और पासिंग गेम का आयोजन
रायपुर। महाराष्ट्र मंडल की महिला केंद्रों की टीम द्वारा महिलाओं को जोड़े रखने के लिए प्रतिमाह बैठक का आयोजन किया जाता है। इन बैठकों के माध्यम से केंद्र की महिलाएं आध्यत्म और मनोरंजन के जरिए आपस में जुड़ी रही है। महाराष्ट्र मंडल के सखी निवास प्रभारी और डंगनिया केंद्र की सदस्या नमिता शेष ने बताया कि डंगनिया केंद्र की बैठक का आयोजन केंद्र की सदस्या दिव्या पात्रीकर और अर्चना कुलकर्णी की अगुवाई में किया गया।
नमिता शेष ने आगे बताया कि इस अवसर पर महिलाओं ने भूला बाई के सुंदर गाने प्रस्तुत किया। वहीं सभी ने मिलकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। इन दोनों एक्टिविटी के माध्यम से महिलाओं को अपनी संस्कृति और आध्यत्म के प्रति जोड़े रखने का कार्य किया गया। वहीं महिलाओं के मनोरंजन के लिए पासिंग द पासिंग गेम का आयोजन भी किया गया। जिसमें महिलाओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। पासिंग द पासिंग गे में प्रथम प्रिया जोगळेकर, द्वितीय मीनाक्षी तारे और तृतीय स्थान पर शुभांग रूद्रजवार रही।
बैठक में महाराष्ट्र मंडल द्वारा दिव्यांग बालिका विकास गृह के सहायतार्थ आयोजित दीवाली फराळ के अधिक से अधिक बिक्री को लेकर चर्चा की गई। ताकि इससे होने वाले आय को दिव्यांग बच्चियों के विकास पर खर्च किया जा सके। इस अवसर पर अंजली काले, प्रीति रणदिवे, प्रियंका राजपूत, दिपांजली भालेराव, अनुभा जाउलकर, नमिता शेष, दिव्या पात्रीकर, श्रद्धा देशमुख, श्रद्धा मरघड़े, वंदना तेंलग, सौम्या इंगले, संध्या अनिल,अनुजा महाड़िक, शैला गायधनी, रश्मि डांगे, माधवी गिरहे, ज्योति डोळस, दिपांजली भालेराव, सीमा देव, श्वेता बक्षी उपस्थित रहीं।