राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय विचारक और सुप्रसिद्ध वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का संबोधन 21 नवंबर को
रायपुर। राष्ट्रीय विचारक और सुप्रसिद्ध वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का ओजस्वी संबोधन पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में शनिवार, 21 नवंबर को होगा। 'राष्ट्र के सामने चुनौतियां और उसका समाधान' विषय पर कुलश्रेष्ठ अपने ओजस्वी विचार व्यक्त करेंगे। कार्यक्रम के आयोजक महाराष्ट्र मंडल, अग्रवाल सभा, छत्तीसगढ़ सिविल सोसाइटी, छत्तीसगढ़ अग्रवाल दाउ समाज, श्री गुजराती ब्रह्म समाज रायपुर हैं।
आयोजकों ने बताया की पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के प्रमाणिक और तथ्यपरक जानकारी के साथ दिए जाने वाले प्रेरक संबोधन से समाज में वर्तमान परिस्थितियों में चुनौतियों को लेकर फैल रही भ्रांतियों का न केवल खुलासा होगा, बल्कि उसका समाधान भी स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगेगा। आज की युवा पीढ़ी के लिए यह विषय निश्चित ही मार्गदर्शक साबित होगा। आयोजन में विभिन्न समाजों की सहभागिता भी सुनिश्चित है। कार्यक्रम में हर आयु वर्ग के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है।
कार्यक्रम पूरी तरह नि:शुल्क है और इसे लेकर किसी भी तरह के कोई पास जारी नहीं किए जाएंगे इसीलिए 'पहले आओ पहले पाओ' की तर्ज पर बैठक व्यवस्था होगी। हर समाज और कार्यक्षेत्र के लोगों से राष्ट्रीय वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ को इस सम सामयिक विषय पर सुनने के लिए 21 नवंबर को शाम चार बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचने का आग्रह किया जा रहा है।