हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को रौंदा, मौके पर हुई मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में हाइवा ने बाइक सवार शिक्षक को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में शिक्षक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से आसपास के लोग आक्रोशित हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है, वहीं हाइवा का ड्राइवर मौके से फरार है।
मिली जानकारी के अनुसार मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र का है। अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत डोनर मार्ग पर रेत से भरे हाइवा की चपेट में आने से बाइक सवार शिक्षक की मौके पर मौत हो गई। हाइवा के चक्के में दबने से शिक्षक का सिर बुरी तरीके से कुचला गया। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है।
मृतक शिक्षक का नाम रामचंद्र साहू बताया जा रहा है। शिक्षक कातलबोड़ से कुकरेल जा रहा था। घटनास्थल पर पहुंची अर्जुनी पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है और मामले में कार्रवाई कर रही है।