इधर मौन सत्याग्रह में शामिल होंगे सीएम बघेल... तो दूसरी तरफ रसोईया संघ ठोकेगा ताल... छत्तीसगढ़ में बढ़ रही आंदोलन की रफ्तार
2023-07-11 07:48 PM
311
छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस अपने नेता राहुल गाँधी के सपोर्ट में प्रदर्शन करने वाली है। कल यानी 12 जुलाई को प्रदेशभर के कांग्रेस नेता राजधानी रायपुर के गांधी मैदान में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे। आपको बता दें कि 12 जुलाई को कांग्रेस लोकतंत्र सत्याग्रह करेगी। इस दिन कांग्रेसी मौन व्रत रखेंगे।
दूसरी तरफ छत्तीसगढ़ रसोइया महासंघ के बैनर तले स्कूलों में खाना बनाने वाले प्रदेशभर के 87 हजार रसोइया कल से दो दिनों तक हड़ताल पर रहेंगे। रसोइया महासंघ ने इसका ऐलान कर दिया है। 12 और 13 जुलाई को रसोइया संघ के कर्मचारी नया रायपुर स्थित तुता में प्रदर्शन करेंगे।
रसोइयों की मांग है कि, उन्हें कलेक्टर दर के तहत वेतन दिया जाए। वहीं सरकार ने बजट सत्र में घोषणा करते हुए रसोइयों की मानदेय में 300 रुपए की बढ़ोतरी की है। इस बढ़ोतरी के साथ रसोइयों को वर्तमान में 1800 रुपए मानेदय मिल रहा है। लेकिन रसोइया महासंघ कलेक्टर दर की मांग पर अड़े हुए है और लगातार प्रदर्शन करते आ रहे है।