रायपुर

टमाटर के साथ इन सब्जियों ने बिगाड़ा बजट तो गृहणियां होने लगी परेशान

 

रायपुर। हर वर्ष रूलाने वाले प्याज ने नहीं इस वर्ष टमाटर ने लोगों को रूला दिया है। टमाटर की कीमत बढ़ने के साथ यह सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है।  बाजार पहुंचने वाले लोग अब अपनी जरूरत से आधा टमाटर ही खरीद रहे है। इसके चलते टमाटर की बाहरी आवक भी कम हो गई है।  

रायपुर की थोक मंडियों में टमाटर 24 सौ रुपये केरेट में बिका है। एक क्रेट में करीब 25 किलो टमाटर होता है। यानी 90 से 96 रुपये तक थोक में ही बिक्री की गई है। जबकि चिल्हर बाजार में यह 140 से 150 रुपये तक की कीमत में बिक रही है। यहीं हाल अन्य सब्जियों का भी है।

जानकारी के मुताबिक इन दिनों गोभी 80 रुपये किलो, भिंडी 50 रुपये किलो, बैंगन 40 रुपये किलो, परवल 50 रुपये किलो, लौकी 50 रुपये किलो, मिर्च 140 रुपये किलो, धनिया 140 रुपये किलो और अदरक 240 रुपये किलो बिक रहा है।