ग्रीन एप्पल, ग्रीन मैंगो और ट्री बनकर पहुंचे बच्चों ने चारों ओर फैलाई "हरियाली"
रायपुर। ग्रीन एप्पल, ग्रीन मैंगो, ग्रैप्स, ट्री और लीफ बनकर स्कूल पहुंचे बच्चों ने ग्रीन डे सेलिब्रेशन का जमकर लुत्फ उठाया। हरे रंग के ड्रेस कोड और आकर्षक सजावट के साथ बच्चे स्कूल पहुंचे तो बच्चें के इन रूपों ने सभी का मन मोह लिया। नजारा था रायपुर स्थित शिवोम विद्यापीठ स्कूल में हरेली उत्सव का।

सावन का महीना शुरू होते ही स्कूल में 15 जुलाई को ग्रीन डे मनाया गया। बच्चों को पौधा लगाने के लिए प्रेरित करने के साथ पर्यावरण के संरक्षण की जानकारी भी शिक्षकों ने दी। स्कूल के प्राचार्य प्रीतु सिंह ने बताया कि आज स्कूल में ग्रीन डे सेलिब्रेशन किया गया। पर्यावरण का संरक्षण करना आज बेहद जरूरी है, यह हम सब जानते है। आने वाली पीढ़ी को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए आज का आयोजन किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि बड़े बच्चों ने अपने घर, आंगन, घर के आसपास के खेल मैदान, गमलों में पौधे लगाए। पौधे लगाने का आयोजन स्कूल द्वारा हर वर्ष किया जाता है। आज के कार्यक्रम में बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। जिसने सभी का मन मोह लिया। वहीं प्री प्राइमरी के छोटे-छोटे बच्चों ने भी ग्रीन डे सेलिब्रेट किया।

स्कूल प्रबंधन की ओर से छात्रों को त्योहार के महत्व को समझाने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ नृत्य एवं गीत प्रस्तुत किया। छात्रों ने स्कूल परिसर में गेड़ी भी चढ़ी।