रायपुर

छत्तीसगढ़ में सीएम बघेल ने किया ओलंपिक का आगाज... 6 चरणों में होगी प्रतियोगिता... इस बार कुश्ती और रस्सी कूद भी शामिल

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का शुभारंभ किया। सीएम की मौजूदगी में गेड़ी दौड़, भौंरा चालन, बाटी (कंचा), पिट्ठुल और फुगड़ी खेलों के साथ हुआ छत्तीसगढ़िया ओलंपिक का आगाज किया गया है। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ की पारंपरिक खेलों को पुर्नजीवित करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री ने प्रदेश में खेले जाने उन तमाम खेलों को ओलंपिक में शामिल किया है, जिसे गांव—गांव में खेला तो जाता है, लेकिन गांव के गलियारों में ही उनका दम घुटकर रह जाता है। 

बीते साल से प्रदेश में छत्तीसगढ़िया ओलंपिक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। यह दूसरा साल है, जिसमें 16 पारंपरिक मुकाबलों के साथ 6 चरणों में प्रतियोगिता संपन्न होगी। छत्तीसगढ़िया ओलंपिक में पहली बार रस्सी कूद और कुश्ती को भी शामिल किया गया है। 

बताया जा रहा है कि इस बार प्रदेशभर से तीन अलग-अलग आयु वर्ग में करीब 30 लाख से ज्यादा महिला एवं पुरूष प्रतिभागी हिस्सेदारी करने वाले हैं।