रायपुर

रायपुर के इन 10 सीएससी और च्वाईस सेंटर प्रतिबंधित... जिला प्रशासन ने जारी की सूची... मान्य नहीं होंगे प्रमाण पत्र

रायपुर। प्रदेशभर में आम लोगों की सहायता और सुलभता के लिए सीएससी और च्वाईस सेंटरों को मान्यता प्रदान की गई है, तो वहां से बनने वाले प्रमाण—पत्रों को सभी स्तर पर मान्यता प्राप्त है। राजधानी रायपुर में भी इस तरह के सेंटर बड़ी तादाद में संचालित हो रहे हैं। इनमें से 10 सीएससी और च्वाईस सेंटरों को जिला प्रशासन ने प्रतिबंधित कर दिया है। 

मिल रही जानकारी के मुताबिक जिला प्रशासन द्वारा शहर के 10 सीएससी केंद्रों और च्वाईस सेंटर के संबंध में आ रहे विभिन्न शिकायतों के कारण कार्रवाई करते हुए उक्त केन्द्रों की च्वाईस आईडी (आय, जाति, निवास के संबंधित) निष्क्रिय कर दी गई है और इन सीएससी केंद्रों और च्वाईस सेंटरों का बोर्ड हटाए जाने का निर्देश दिए गए है।

इस सूची में निलिमा च्वाईस सेंटर क्रिस्टल आर्केड के सामने शंकर नगर, ध्रुव च्वाईस सेंटर क्रिस्टल आर्केड के सामने शंकर नगर, ऋषभ कम्प्युटर बजाज चौक न्यु चंगोराभाठा, सृष्टि च्वाईस सेंटर करण नगर न्यु चंगोराभाठा, अशोका च्वाईस सेंटर सुंदर नगर, देवांगन च्वाईस सेंटर बाजार चौक न्यु चंगोराभाठा, शंकर फोटो स्टूडियों क्रिस्टल आर्केड शंकर नगर, पटेल कम्प्युटर डंगनिया चौक, दीपक सिंग ठाकुर विवेकानंद आश्रम और भरत यादव मंगल बाजार रायपुर शामिल है।