CG BREAKING : विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव को... विधानसभा अध्यक्ष ने दी मंजूरी... दो दिनों तक चलेगी चर्चा
2023-07-19 04:34 PM
269
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन था। जहां विपक्षियों ने सरकार को अपने सवालों से घेरा। वहीं सदन की कार्यवाही 5 मिनट के लिए स्थगित होने बाद फिर से शुरू हुई। विपक्षियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए अविश्वास प्रस्ताव लाया है। जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने मंजूरी दे दी है। मानसून सत्र में अगले दो दिनों तक अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होगी।
बता दें कि आज सदन में प्रश्नकाल के दौरान युवाओं का नग्न प्रदर्शन, शराब घोटाला, बेरोजगारी जैसे मुद्दों पर जमकर हंगामा हुआ। मंत्री उमेश पटेल के जवाब से असंतुष्ट विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। बेरोजगारी के आंकड़ों को लेकर पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के सवाल पर लगभग 33 मिनट तक बहस चली।
इसके बाद विपक्ष ने आज सरकार के खिलाफ सदन में अविश्वास प्रस्ताव पेश किया। विधायक दल की बैठक में 109 बिंदुओं का आरोप पत्र के आधार पर छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को घेरने की रणनीति बनी। इसमें शराब घोटाला, कोयला परिवहन घोटाला, पीएससी में गड़बड़ी, डीएमएफ घोटाला, मनरेगा घोटाला, सीमेंट घोटाला, आत्मानंद स्कूल में घोटाला शामिल हैं।