छत्तीसगढ़ के कई जिलों में अफसरों और कारोबारियों के घर ईडी के छापा, जाँच जारी…
रायपुर। केंद्रीय जांच एजेंसी ED ने छत्तीसगढ़ में एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की। सूत्र के मुताबिक छत्तीसगढ़ के करीब दो दर्जन लोकेशन पर सर्च ऑपरेशन चल रहा है। छत्तीसगढ़ में ईडी ने शुक्रवार तड़के राजधानी रायपुर, बिलासपुर, कोरबा में कई जगहों पर दबिश दी है। इनमें प्रदेश कांग्रेस ने नेता व पिछली बार ईडी के राडार पर आई आईएएस रानू साहू, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल शामिल हैं।
कोरबा के नगर निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडे के घर ईडी का छापा 5 सदस्य सदस्य टीम ने मारा छापा सुबह 5:00 बजे से चल रहा है दस्तावेजों की छानबीन जारी है। ईडी की टीम ने तड़के रायपुर के साथ साथ बिलासपुर कोरबा में भी दबिश दी है। खबरें हैं कि,बिलासपुर के अंबा प्लाज़ा, रामा वैली और विनोबा नगर में ईडी की टीम ने दबिश दी है। ईडी की टीम कोरबा भी पहुंची है। रायपुर में जिन जगहों पर ईडी की पदचाप है उनमें देशबंधु कॉंपलेक्स और अमलीडीह स्थित लाविस्टा शामिल है।