छत्तीसगढ़ की महिला आईएएस रानू साहू गिरफ्तार... ईडी ने विशेष कोर्ट में किया पेश... रिमांड लेने की कोशिश
ईडी की टीम ने छत्तीसगढ़ में 21 जुलाई को तड़के सुबह 14 ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी कार्रवाई की थी। छापेमारी के दौरान जांच में टीम ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं, वहीं मोबाइल फोन से लेकर कम्प्युटर, लैपटाप से भी जानकारी जुटाई गई है। ईडी ने राजधानी रायपुर में जिन प्रमुख ठिकानों पर दबिश दी है, उनमें प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के अनुपम नगर स्थित निवास और उनके बेटे के सिविल लाइन कार्यालय में दस्तावेजों की छानबीन की जा रही है। देवेंद्र नगर आफिसर्स कालोनी में आइएएस रानू साहू, ठेकेदार सुनील रामदास अग्रवाल के जोरा कार्यालय और अनुपम नगर घर में कार्रवाई जारी है। इसके अलावा कोरबा में नगर-निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय के सरकारी आवास और कार्यालय से ईडी ने बड़ी मात्रा में दस्तावेज बरामद किए हैं।