रायपुर

राजधानी में झमाझम बारिश... मूसलाधार बरसात से तर—बतर हुआ शहर... प्रदेश में भी दिखा असर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में देर शाम बदले मौसम के मिजाज के बाद झमाझम बारिश की शुरुआत हो गई। मानसून के शुरुआती दौर के बाद से बारिश पर लगा ब्रेक हटा और राजधानी रायपुर में मूसलाधार बरसात से पूरा शहर तर—बतर हो गया। 

मौसम विभाग ने पहले ही इस बात की जानकारी देने के साथ अलर्ट जारी किया हुआ है, जिसका असर देखने में आज आया है। विभागीय चेतावनी के मुताबिक 20 जुलाई से 25 जुलाई तक प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों में तेज बारिश की जानकारी दी गई है। 

बता दें कि प्रदेश के अलग—अलग हिस्सों में बीते दो दिनों से अच्छी बारिश हो रही है। जिसकी वजह से किसानों के चेहरे खिले हुए हैं, तो प्रकृति भी इसका पूरा आनंद ले रही है और चारों तरफ हरियाली नजर आ रही है।