BREAKING NEWS : रायपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट नहीं भर पाई उड़ान... यात्री हलाकान... दूसरी फ्लाइट का इंतजार
2023-07-23 12:02 PM
424
रायपुर। राजधानी रायपुर से इंदौर के लिए इंडिगो की उड़ान तकनीकी खराबी के कारण रोक दी गई है। निर्धारित समय पर फ्लाइट पर यात्रियों को बिठाया गया, लेकिन एक घंटे तक जब उड़ान भरने के लिए फ्लाइट तैयार नहीं हो पाई, तब जाकर यात्रियों को बाहर लाया गया।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर से इंदौर जाने वाली फ्लाइट उड़ान के लिए तैयार थी, लेकिन एन मौके पर तकनीकी खराबी की वजह से फ्लाइट उड़ान नहीं भर पाई। जिसके बाद यात्रियों को अगली फ्लाइट में रवानगी के लिए उतारा गया।
हालांकि खबर लिखे जाने तक दूसरी फ्लाइट नहीं पहुंच पाई थी और यात्री इंतजार कर रहे हैं। इंडिगो ने व्यवस्था संभाल रखी है और दूसरी फ्लाइट के आने का इंतजार किया जा रहा है।