रायपुर

छत्तीसगढ़ी में एमए करने वाले छात्रों के लिए खुशखबरी.... प्रदेश में अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए

रायपुर। राजधानी के इंडोर स्टेडियम में चल रहे युवाओं से भेंट मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषमा कर दी।  2013 से छत्तीसगढ़ी में एमए हो रहा है, 1500 विद्यार्थी पढ़कर निकल गए लेकिन रोजगार नहीं मिला है।  इस पर मुख्यमंत्री ने घोषणा कर डाली कि अब प्रदेश में अगली वैकेंसी छत्तीसगढ़ी भाषा के लिए निकलेगी।  कार्यक्रम में आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास मंत्री मोहन मरकाम, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, संसदीय सचिव  विकास उपाध्याय, महापौर एजाज़ ढेबर भी उपस्थित है। मुख्य सचिव अमिताभ जैनमुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी भी उपस्थित है।

धमतरी के युवा सोमेश्वर गंजीर ने ऋग्वेद के श्लोकों के साथ सपनों का छत्तीसगढ़ पर जोशीले तरीके से अपनी बात रखी। इस पर मुख्यमंत्री ने सोमेश को अपने पास बुलाकर गले लगाया और आशीर्वाद दिया।  वहीं गरियाबंद की इंद्राणी साहू ने मोर सपना के छत्तीसगढ़ शीर्षक से कविता सुनाई। महासमुंद से आई युवा प्रतिनिधि वर्षा गजेंद्र ने कहा कि आपने नवा छत्तीसगढ़ गढ़ने के लिए यहां की चार चिन्हारी नरवा गरवा घुरवा और बाड़ी को प्रोत्साहन दिया। आपने जैविक खेती को प्रोत्साहन दिया। नवा छत्तीसगढ़ बनाने युवा वर्ग आपके साथ हैं।

छात्रा समृद्धि शुक्ला की मांग पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी स्वास्थ्य केंद्रों में फीजियोथेरेपिस्ट की नियमित नियुक्ति होगी। पीएससी की तैयारी कर रहे छात्र प्रणव कुमार ने प्रारंभिक परीक्षा की मार्कशीट जारी करने तथा पारदर्शिता के लिए उचित उपाय करने की बात कही। मुख्यमंत्री ने इस पर अमल करने का आश्वासन दिया। अंजनी चंद्रवंशी छत्तीसगढ़ी विषय में स्नातकोत्तर कर रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ी भाषा के अध्यापक हेतु भर्ती  लिये जाने की मांग की। मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति दी।